कोरोनाकाल में मजबूत कीजिए अपने इम्यून सिस्टम को, रोजाना जीवनकाल में शामिल कर लीजिए इन 8 बातों को


आज हमारा शरीर लगातार अलग अलग तरह की बीमारियों के वाहक जीवाणुओं के हमले झेलता रहता है। इन दिनों पूरा विश्व कोरोना का डर झेल रहे हैं। कोरोना के हमले तभी नाकाम हो सकते हैं जब हमारे शरीर का मेहतपूर्ण आंग यानी इम्यून सिस्टम मजबूत हो। इस मेहतपूर्ण आंग को मजबूत करना कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। 

आइए जानते है कैसे इससे मजबूत करे :
1. योग
हमे रोजाना योग करना चाहिए। योग व प्राणायाम हमारे शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसी योग विशेषज्ञ से इन्हें सीखकर हर दिन घर पर इनका अभ्यास किया जाना चाहिए।

2. हंसना हमेशा जरूरी है
हंसने से Blood Circulation सुचारु होता है व हमारा शरीर बहुत मात्रा में Oxygen ग्रहण करता है। बिना टेंशन के हंसने से शरीर की रोग की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है।

3.पानी 
पानी एक प्राकृतिक औषधि है। सही मात्रा में शुद्ध जल के सेवन से हमारे शरीर में जमा कई तरह के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और इससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। पानी अगर सामान्य तापमान में हो या फिर थोड़ा कुनकुना तो हमारे शरीर के लिए अच्छा रहता है । फ्रिज के पानी के सेवन से हमेशा बचकर रहना चाहिए।

4. रसदार फल
मौसमी, संतरा जैसे रसदार फलों में बहुत अधिक मात्रा में खनिज लवण तथा विटामिन सी जैसे पदार्थ होते है जो की इम्मुनिटे सिस्टम को बढ़ाने में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आप चाहें तो फल को काट कर खाएँ या चाहें इनका रस निकालकर पिए। पर सब से महत्पूर्ण बात रस में न तो शकर मिलाये और न ही नमक।

5. अंकुरित आहार 
अंकुरित आहार (जैसे मूंग, मोठ, चना आदि) तथा भीगी हुई दालों का अच्छी मात्रा में खाये। अनाज को अंकुरित करने से उनमें मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। और ये पचाने में आसान, पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं।

5. गिरीदार फल
ठंड के मौसम में गिरीदार फलों को खाना फायदेमंद होता है। इन्हें रात में भिगोकर रखे और सुबह दूध के साथ खाये, इससे सुबह के नास्ते से आधे घंटे पहले लेना बहुत लाभदायक होता है।

6. सलाद
खाने के साथ सलाद का सेवन अधिक से अधिक करें। ताकि भोजन का पाचन पूर्ण रूप से हो, इसके लिए सलाद का सेवन खाने के साथ जरूरी होता है। टमाटर, मूली, गाजर, ककड़ी, पत्तागोभी, प्याज, चुकंदर और मौसूम के हिसाब से जो भी आहार सलाद के लिए सही ही शामिल करें। इनमें प्राकृतिक रूप से मौजूद नमक की मात्रा पर्याप्त होता है। नमक को ऊपर से न डालें।

7. तुलसी के पतों का सेवन 
तुलसी का हमारे धर्म में एक महत्पूर्ण जगह है मगर इसके साथ ही यह एंटीबायोटिक, दर्द निवारक और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी बहुत फायदेमंद है। रोज सुबह तुलसी के 3-5 पत्तों का सेवन करें आप रोगो से दूर रहेंगे।

8. चोकर सहित अनाज
गेहूं, ज्वार, बाजरा, मक्का जैसे अनाज का सेवन चोकर सहित करें। इससे आपको  कब्ज जैसी समस्या से निजाद मिलेगी तथा प्रतिरोध क्षमता अच्छी बानी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments